असम बाढ़ मुआवजा विवाद : CM के आश्वासन के बाद अखिल गोगोई ने खत्म किया 14 दिन का धरना

feature-top

रायजोर दल के प्रमुख और शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने असम विधानसभा परिसर में अपना 14 दिन का धरना खत्म कर दिया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार ऊपरी असम में बाढ़ राहत और पुनर्वास की मांगों पर विचार करेगी।

गोगोई ने 2 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। वे शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट में बाढ़ से प्रभावित पात्र परिवारों के लिए 15,000 रुपये की अंतरिम सहायता जारी करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता और बाढ़ की घटनाओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की भी मांग की। 


feature-top