राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, ऋचा पाराशर ने FIR दर्ज करने की मांग करी

feature-top

पत्रकार ऋचा पाराशर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ नई दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने के मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पत्रकार ऋचा पाराशर का आरोप है कि यह घटना 12 अक्टूबर 2026 को उस समय हुई, जब वह सुप्रीम कोर्ट की ओर बढ़ रहे इंडिया ब्लॉक के मार्च को कवर कर रही थीं। शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर उनका हाथ खींचने का प्रयास किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें इतनी तेजी से धक्का दिया कि वह सुप्रीम कोर्ट की सीढ़ियों से नीचे गिर गईं।

पीड़ित पत्रकार ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि वह उस समय तीन महीने की गर्भवती थीं और इस हादसे के कारण उनके हाथ और घुटनों में चोटें आईं, जिसके चलते उन्हें तीन दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उन्होंने नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) से भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने, चोट पहुंचाने और सुरक्षा को खतरे में डालने वाली धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


feature-top