मणिपुर : कामजोंग में उग्रवादियों की गोलीबारी, एक की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

feature-top

मणिपुर के कामजोंग जिले में स्थित चसड गांव में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घात लगाकर किए गए हमले की चपेट में आने से 35 वर्षीय सेइखोहाओ हाओकिप की मौके पर ही मौत हो गई, जो उस समय कुछ ग्रामीणों के साथ एक बिजली की लाइन ठीक करने का काम कर रहे थे। इस गोलीबारी में चसड गांव के प्रमुख थांगजाहोऊ हाओकिप और फुंगथा गांव के प्रमुख सहित चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए असम राइफल्स के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


feature-top