कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के एक निजी नर्सिंग होम और अपोलो अस्पताल का दौरा किया। यहाँ उन्होंने उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मची दुखद भगदड़ के घायलों से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ गृह मंत्री ने पीड़ितों का हालचाल जाना, डॉक्टरों से परामर्श किया और उनके इलाज की समीक्षा की। अस्पताल जाने से पहले गृह मंत्री ने कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करी।


feature-top