केरलम वक्फ बोर्ड विवाद: सुन्नी मुस्लिमों की अनदेखी पर AP गुट ने सरकार को घेरा

feature-top

केरलम सरकार द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर कांतपुरम ए.पी. अबूबकर मुसलीयार के नेतृत्व वाले समस्ता (AP गुट) ने कड़ा विरोध जताया है। इस गुट ने सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य की सुन्नी मुस्लिम आबादी को बोर्ड में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। ए.पी. सुन्नी गुट के मुखपत्र 'सिराज' (Siraj) दैनिक समाचार पत्र ने "वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन कपटपूर्ण है" शीर्षक से एक संपादकीय प्रकाशित कर सरकार की तीखी आलोचना करी।

विवाद की मुख्य वजह: समस्ता (AP गुट) और केरल मुस्लिम जमात के नेताओं का कहना है कि राज्य की 90 प्रतिशत वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन और संरक्षण सुन्नी समुदाय करता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नए बोर्ड से पूरी तरह बाहर रखा गया है। उनका आरोप है कि सरकार वक्फ बोर्ड और हज समिति जैसे निकायों में उचित प्रतिनिधित्व देने के अपने वादे से मुकर गई है।


feature-top