ओडिशा SI भर्ती घोटाला : ED करेगी OPRB अधिकारियों के भूमिका की जांच

feature-top

ओडिशा में 2024 की पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का पेपर लीक होने के कथित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच से ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड के कुछ अधिकारियों और निजी संस्थाओं की भूमिका सामने आई है, जो अब तक जांच के दायरे से बाहर थे। अपराध से हासिल हुई रकम (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) के प्रवाह का भी पता लगा रही है। आरोप है कि यह रकम उम्मीदवारों द्वारा नकद भुगतान के जरिए जुटाई गई थी और इसका इस्तेमाल "अवैध" संपत्ति बनाने में किया गया था। एजेंसी 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत ऐसी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई भी कर रही है।


feature-top