तमिलनाडु में मानसून का कहर, चेन्नई में रेड अलर्ट; 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

feature-top

तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने के कारण चेन्नई में भारी बारिश को देखते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शहर में 20 सेंटीमीटर से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पड़ोसी जिलों चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के साथ-साथ पश्चिमी जिलों नीलगिरी, कोयंबटूर और थेनी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।


feature-top