मणिपुर संगीतकार मौत केस : दिल्ली पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

feature-top

दिल्ली पुलिस ने सितंबर में दक्षिण दिल्ली के किलोकरी इलाके में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार और संगीत शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह की कथित मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा हत्या) के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट साकेत कोर्ट में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61 (आपराधिक साजिश), 103(2) (समूह द्वारा हत्या), 103(1) (हत्या) और 332(a) (अपराध करने के इरादे से घर में घुसना) के तहत दाखिल की गई है।


feature-top