उत्तराखंड : दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर ही रोका गाना

feature-top

उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले के दौरान मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति विवादों में घिर गई। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंच गए और उन्होंने गायक के व्यवहार पर नाराजगी जताई। मंत्री ने दलेर मेहंदी पर शराब पीकर प्रस्तुति देने का आरोप लगाते हुए कहा, “बोल तो आपसे जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे?” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, दलेर मेहंदी के शराब के नशे में होने की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।


feature-top