CJP के अभिजीत दिपके का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- हिम्मत है तो आपातकाल घोषित करें

feature-top

CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

दिपके ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि युवा प्रदर्शनकारियों को डराने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिपके ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए लिखा, “कुछ हिम्मत दिखाइए, @narendramodi। अगर आप असहमति की आवाज़ों को कुचलने के लिए इतने ही दृढ़ हैं, तो इन कायरतापूर्ण हथकंडों के पीछे छिपने के बजाय आधिकारिक तौर पर आपातकाल घोषित करने का साहस दिखाइए।”


feature-top