भारत को अराजकता से बचाएं': MIT, हार्वर्ड और ऑक्सफोर्ड समेत 400 से अधिक शिक्षाविदों ने प्रदर्शनों की निंदा

feature-top

विश्व प्रसिद्ध वैश्विक विश्वविद्यालयों के 400 से अधिक भारतीय मूल के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, छात्रों और पूर्व छात्रों ने "स्पेयर इंडिया फ्रॉम एनार्की" (भारत को अराजकता से बचाएं) नामक एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए हैं। इस बयान में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाकर किए जा रहे सड़क प्रदर्शनों की कड़ी निंदा की गई है। इस संयुक्त बयान पर 27 देशों के 400 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े हैं: अमेरिका: एमआईटी (MIT), हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड, प्रिंसटन, येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय। ब्रिटेन और यूरोप: ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज, एलएसई (LSE) और मैनचेस्टर विश्वविद्यालय। एशिया और अन्य: सिंगापुर का नेशनल यूनिवर्सिटी (NUS) और योंगनाम यूनिवर्सिटी।


feature-top