पंजाब में दिल्ली-श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, एक दिन पहले हरियाणा में भी हुआ था हमला

feature-top

पंजाब के लुधियाना जिले में दिल्ली से श्रीनगर जा रही एक निजी स्लीपर बस पर पथराव किया गया। इस घटना में बस की एक खिड़की का शीशा टूट गया, जबकि किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बस को सुरक्षा मुहैया कराते हुए अपने क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलवाया। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले हरियाणा के करनाल जिले में भी इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी की एक बस पर पथराव किया गया था। लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने जम्मू-कश्मीर जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


feature-top