CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास की कोर्ट ने दो दिन बढ़ाई न्यायिक हिरासत

feature-top

CJP के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को फिलहाल जेल से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी। इसके बाद दोनों को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने अदालत से दोनों की हिरासत पांच दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने केवल दो दिन की अनुमति दी। अब दोनों को बुधवार को दोबारा पेश किया जाएगा।


feature-top