मणिपुर हिंसा : महिलाओं की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद, जनजीवन ठप

feature-top

मणिपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने वाले तीन मेइतेई लोगों की हत्या के विरोध में 48 घंटे के राज्यव्यापी बंद के कारण वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। तनावपूर्ण माहौल के बीच कई इलाकों में सड़कें सुनसान रहीं। बंद का समर्थन करने वाले लोग सुबह से ही कांचीपुर, खुराई और पात्सोई समेत कई जगहों पर उतर आए और बंद को लागू कराया। लमलॉन्ग, सिंगजामेई, क्वाकेइथेल और चिंगमेइरोंग में रात के समय भी विरोध-प्रदर्शन हुए। ये प्रदर्शन 18 अक्टूबर को इंफाल पूर्वी जिले के उयुमपोक और नोंगशुम के पास हुए हमले को लेकर जनता के बढ़ते गुस्से को दर्शाते हैं।


feature-top