भारतीय संस्कृति से नफरत करने वाली ताकतें देश की दुश्मन: पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में विजयादशमी समारोह को संबोधित करते हुए देश की संप्रभुता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली ताकतों के खिलाफ देशवासियों को एकजुट होने का कड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से परिभाषित किया कि जो ताकतें देश के गौरव को ठेस पहुँचाती हैं, समाज में जाति या क्षेत्र के नाम पर विभाजन पैदा करती हैं और भारतीय संस्कृति के प्रति नफरत का भाव रखती हैं, वे सभी देश की असली दुश्मन हैं। उन्होंने भारत की जनता, राष्ट्रीय संस्थाओं और सभी राजनीतिक दलों से यह अपील की कि राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़कर राष्ट्रहित में एक साथ खड़े हों और मां भारती के इन दुश्मनों को पहचानकर उन्हें पूरी तरह से परास्त करें।


feature-top