उत्तराखंड मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी साप्ताहिक छुट्टी : CM धामी

feature-top

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण (USAME) से मान्यता प्राप्त मदरसों में साप्ताहिक छुट्टियां शुक्रवार के बजाय रविवार को होती हैं। देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम के दौरान धामी ने कहा, "सभी के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए, और सभी शिक्षण संस्थानों को एक ही दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।"


feature-top