बंगाल : चोरबगान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट

feature-top

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जो उत्तरी कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ की जांच करेगा। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे।

मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अनिंदिता रॉय सरस्वती की अध्यक्षता वाली एसआईटी (SIT) को तीन महीने के भीतर राज्य सरकार को अपने निष्कर्ष और सिफारिशें सौंपने के लिए कहा गया है।


feature-top