उत्तराखंड दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल से करी सार्वजनिक माफी की मांग

feature-top

गायक मिका सिंह ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब रविवार (18 अक्टूबर 2026) की रात को टिहरी गढ़वाल में चल रहे 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में प्रस्तुति दे रहे दिग्गज गायक दलेर मेहंदी के साथ मंच पर ही सार्वजनिक रूप से अभद्रता की गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल अचानक मंच पर चढ़ गए, दलेर मेहंदी के गाने को बीच में रुकवाया और उन पर शराब पीकर (नशे की हालत में) परफॉर्म करने और केवल लिप-सिंकिंग करने का सरेआम आरोप लगाया। मंच पर हुए इस अपमान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनोरंजन जगत में भारी आक्रोश फैल गया। अपने बड़े भाई के समर्थन में उतरते हुए मिका सिंह ने सोशल मीडिया (X और इंस्टाग्राम) पर कड़ा रुख अपनाया।

मंच पर हुए इस वाकये की बॉलीवुड और पंजाब के कई कलाकारों ने निंदा की है। दिग्गज अभिनेता अनुपम कहेर, कॉमेडियन कपिल शर्मा, गायक बादशाह और पलाश सेन सहित कई बड़ी हस्तियों ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया है और एक वरिष्ठ कलाकार के साथ किए गए इस व्यवहार को बेहद निराशाजनक और शर्मनाक बताया है।


feature-top