लद्दाख : पंचायत चुनाव की तारीख घोषित, 21 नवंबर को होगी वोटिंग

feature-top

लद्दाख राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि केंद्र शासित प्रदेश के सभी पंचायत हलकों में चुनाव 21 नवंबर को होंगे, और पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी। लद्दाख में आठ साल बाद पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं।

राज्य चुनाव आयुक्त सुधांशु पांडे द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, लद्दाख में पंचायत हलकों के लिए पिछला चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था, जिसके चलते अब नए पंचायत हलकों का गठन करना आवश्यक हो गया है।


feature-top