स्टारलिंक के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच का मोर्चा,

feature-top

आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने एलन मस्क की स्टारलिंक के खिलाफ दिल्ली में विरोध मार्च की घोषणा करते हुए अपना मोर्चा तेज कर दिया है। मंच का आरोप है कि स्टारलिंक का सैटेलाइट नेटवर्क भारतीय सुरक्षा नियमों और घरेलू इंटरनेट गेटवे को बायपास करता है, जिससे देश में संवेदनशील स्थितियों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और वैध संचार निगरानी में बाधा आएगी। स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार से कंपनी को लाइसेंस न देने की मांग की है, जबकि एलन मस्क ने भारतीय बाजार में नियामक मंजूरियों में हो रही देरी और स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों के दबाव की आलोचना की है।


feature-top