SBI डेटा लीक : CPI(M) नेता ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

feature-top

CPI(M) सांसद ए. ए. रहीम ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर, डार्क वेब पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड लीक होने की खबरों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सरकारी बैंक से प्रभावित ग्राहकों को सीधे सूचित करने के लिए कहा, और केंद्र से आग्रह किया कि वह ग्राहकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए। साथ ही, सुरक्षा में हुई चूक के लिए “सख्त जवाबदेही” तय करने की भी मांग की।


feature-top