छ.ग : 9,794 स्वच्छता कर्मियों के मानदेय के लिए सरकार ने दी 94.02 करोड़ की मंजूरी

feature-top

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 9,794 स्वच्छता कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनके एक साल के बकाया मानदेय के भुगतान के लिए 94.02 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है। इस फैसले से लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे स्वच्छता कर्मियों को सीधा फायदा पहुंचेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकार के इस कल्याणकारी कदम से निकाय और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत हजारों कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।


feature-top