जगदलपुर : राष्ट्रपति मुर्मू आज मां दंतेश्वरी दर्शन के बाद 'मुरिया दरबार' में होंगी शामिल

feature-top

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर पहुंच रही हैं, जहां वे बस्तर की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के तहत आयोजित होने वाले 700 साल पुराने पारंपरिक 'मुरिया दरबार' में शिरकत कर जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी और लालबाग मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। बस्तर की इस अनूठी लोकतांत्रिक व सांस्कृतिक परंपरा में शामिल होने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति होंगी, जिसको लेकर पूरे अंचल में भारी उत्साह है।


feature-top