CBI ने 5 लाख रिश्वत मामले में ED के दो अधिकारी को किया गिरफ्तार

feature-top

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने लखनऊ में 5 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक प्रवर्तन अधिकारी (Enforcement Officer) और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। आरोपियों की पहचान प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी के रूप में हुई है, जो दोनों ED के लखनऊ ज़ोन कार्यालय में तैनात हैं।


feature-top