जामिया छात्र प्रदर्शन : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद समेत 10 लोग हिरासत में

feature-top

जामिया मिलिया इस्लामिया में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच, दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। ये प्रदर्शन 12 अक्टूबर से शुरू हुए हैं, जिनमें छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है कि आखिरी बार चुनाव 2005 में हुए थे, जिसके बाद छात्र संघ को भंग कर दिया गया था। 17 अक्टूबर को तनाव तब और बढ़ गया, जब प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को कैंपस परिसर से हटाने की कोशिश की। 


feature-top