दिल्ली : स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, बरामद हुए 3 सुसाइड नोट

feature-top

दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आज स्कूल के अंदर 12वीं कक्षा की 19 वर्षीय छात्रा ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस को छात्रा का जला हुआ शव सर्वोदय कन्या विद्यालय के गार्ड रूम के पीछे मिला। अधिकारियों के अनुसार, छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डाला और आग लगा ली। मौत के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।


feature-top