जगन-शर्मिला के पारिवारिक विवाद में कूदे चंद्रबाबू नायडू, महाभारत के कंस से की तुलना

feature-top

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी पर तीखा व्यक्तिगत हमला करते हुए उनकी तुलना महाभारत के 'कंस' (कंस मामा) से की। आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) की अध्यक्ष और जगन की बहन वाई.एस. शर्मिला की बेटी की शादी को लेकर उपजे विवाद के बाद यह जुबानी जंग तेज हो गई है। दरअसल, जगन मोहन रेड्डी ने बेंगलुरु में परिवार के स्वामित्व वाले 'येलाहंका पैलेस' में अपनी भांजी की शादी आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।


feature-top