छत्तीसगढ़ BJP की कमान संभालने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी

feature-top

छत्तीसगढ़ भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच चुकी हैं। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा है, जिसके लिए पार्टी संगठन ने बेहद सादगीपूर्ण और पूरी तरह से रणनीतिक रूपरेखा तैयार की है।

बिना किसी तामझाम, ढोल-ताशों या भारी बाइक रैली के सीधे संगठनात्मक काम पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वे दो दिनों में कुल 12 महत्वपूर्ण मैराथन बैठकें लेंगी। इस दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के साथ हुई है।


feature-top