जामिया के बाद JNU में नारों पर विवाद, ABVP ने जताई आपत्ति

feature-top

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में "फ्री उमर खालिद" और "लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी" जैसे नारे लिखे जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन नारों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। यह घटना दिल्ली के ही जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में "फ्री कश्मीर" और शरजील इमाम के समर्थन में लिखे गए विवादित नारों के ठीक दो दिन बाद सामने आई है।


feature-top