हैदराबाद : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अंडा फेंकने से छिड़ा विवाद

feature-top

हैदराबाद में देवी दुर्गा की प्रतिमा के जुलूस पर कथित तौर पर एक अंडा फेंका गया, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, नाराज लोगों को शांत कराया और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। यह घटना हैदराबाद के पुराने शहर के मदान्नापेट इलाके में हुई, जहां शनिवार देर रात देवी दुर्गा की प्रतिमा का जुलूस निकाला जा रहा था।


feature-top