राम मंदिर फंड चोरी पर खड़गे का बयान - 'BJP ने राम के नाम पर संपत्ति लूटी'

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अयोध्या मंदिर से जुड़ी कथित लूट के मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए भगवान राम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम को “अपनी आंखें खोलनी चाहिए” और उन लोगों को सजा देनी चाहिए जिन्होंने उनके नाम पर धन लूटा है।

पटना में बोलते हुए, खड़गे ने मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) पर भी निशाना साधा। उन्होंने इसके खिलाफ लड़ाई को "आजादी की दूसरी लड़ाई" करार दिया और बिहार के लोगों से इस प्रक्रिया के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।


feature-top