ओडिशा : PM मोदी ने ₹169 करोड़ के RBI डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिज़र्व बैंक के 169 करोड़ रुपये के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा, ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, और उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव तथा प्रवति परिडा भी वहां मौजूद थे।


feature-top