J&K : फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी का पलटवार, विकास कार्यों का दिया हवाला

feature-top

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान पर तीखा पलटवार किया है। आजाद ने फारूक अब्दुल्ला के उस दावे को पूरी तरह से गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि 'पाकिस्तान की वजह से कश्मीर मुद्दा जिंदा है और दिल्ली (केंद्र सरकार) से कोई उम्मीद नहीं है'। गुलाम नबी आजाद ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में 1947 के बाद से जो भी विकास हुआ है, वह सिर्फ और सिर्फ भारत की केंद्र सरकारों के प्रयासों का नतीजा है।


feature-top