रायपुर : CM साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिपरिषद की एक अहम कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न 11:30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों और कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है, जिसके बाद सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।


feature-top