बदल रहा युद्ध का तरीका, अब अर्थव्यवस्था भी निशाने पर: पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी दी कि आधुनिक युद्ध अब केवल पारंपरिक हथियारों से नहीं, बल्कि देशों की अर्थव्यवस्थाओं को निशाना बनाकर भी लड़े जा रहे हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक के ₹169 करोड़ की लागत वाले नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते हुए उन्होंने "साइबर आतंकवादियों" से देश के बैंकिंग ढांचे की रक्षा करने पर विशेष जोर दिया।


feature-top