2018 मानहानि मामला : अमित शाह के खिलाफ बयान मामले में राहुल गांधी निर्दोष

feature-top

सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में बरी कर दिया गया है। यह मामला 2018 में एक रैली के दौरान तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों से जुड़ा था। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक अदालत ने गांधी को 'दोषमुक्त' करार देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां मानहानिपूर्ण नहीं थीं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, फैसला सुनाए जाने के दौरान सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA अदालत में खुद पेश हुए।


feature-top