कूनो नेशनल पार्क के बाहर चीता शावक घायल, खुले जंगल में सुरक्षा पर उठे सवाल

feature-top

कूनो नेशनल पार्क से बाहर मुरैना प्रादेशिक वन मंडल के पहाड़गढ़ क्षेत्र में एक 19 महीने का चीता शावक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता 'निर्वा' के इस शावक की असामान्य गतिविधियों को भांपकर मॉनिटरिंग टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे इलाज के लिए कूनो के चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया। इस घटना ने 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत खुले जंगलों में घूम रहे इन जीवों की सुरक्षा और उनकी दीर्घकालिक उत्तरजीविता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


feature-top