अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा

feature-top

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित VIP मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि VIP का नाम उजागर होने से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के मामले में हुई है।

उर्मिला ने हाल ही में एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की थी और नार्को टेस्ट कराने की सहमति जताई थी। कांग्रेस का दावा है कि गिरफ्तारी से सच सामने आने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वहीं, सितंबर 2022 में हुए इस हत्याकांड में मृतका के परिजन लंबे समय से कथित VIP की पहचान उजागर करने की मांग कर रहे हैं।


feature-top