‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे’, खड़गे के बयान पर भाजपा का जवाब

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पटना में दिए गए विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा, “माफ कीजिए भारत-विरोधी ताकतों, लेकिन मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी खड़गे की टिप्पणी की आलोचना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और जम्मू समेत कई शहरों में प्रदर्शन कर खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सफाई देते हुए कहा कि खड़गे की टिप्पणी को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और उनका आशय प्रधानमंत्री के जैविक पिता से नहीं, बल्कि भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि से था।


feature-top