बिहार : प्रशांत किशोर की पार्टी का सदस्य चलती ट्रेन से लापता

feature-top

झारखंड के रांची से बिहार के पटना जाते समय प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' संचार टीम का एक सदस्य लापता हो गया। देवपालिक गुप्ता 'जन सुराज पार्टी' से डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर जुड़े थे और वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली के पूर्व छात्र थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, वे जन शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे, तभी वे चलती ट्रेन से लापता हो गए।


feature-top