छ.ग शिक्षक भर्ती घोटाला : 6 अफसरों समेत 22 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

feature-top

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के पंडरिया ब्लॉक में वर्ष 1998 में हुई 320 शिक्षाकर्मी (वर्ग-3) भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कोर्ट में बड़ा कदम उठाया है। चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, फर्जी बोनस अंक देने, रिश्तेदारों को लाभ पहुँचाने और आरक्षण में गड़बड़ी के आरोपों की लंबी जांच के बाद 6 तत्कालीन अधिकारियों (जैसे CEO, BEO और उप संचालक) समेत 22 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कवर्धा की विशेष अदालत में 1,000 पन्नों का चालान (चार्जशीट) पेश किया गया है।


feature-top