छ.ग BJP मंथन : विधायकों की शिकायतों पर स्मृति ईरानी ने दिए सुधार के निर्देश

feature-top

छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के दो दिवसीय रायपुर दौरे के दौरान संगठन व सरकार में समन्वय को लेकर बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली है। रायपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मैराथन समीक्षा बैठकों में भाजपा विधायकों और पूर्व प्रतिनिधियों ने मंत्रियों के कामकाज तथा प्रशासनिक अफसरशाही को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं।

इस पर संज्ञान लेते हुए स्मृति ईरानी ने जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों को आपस में बेहतर तालमेल बिठाने, वीआईपी कल्चर से दूर रहकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने और मिशन 2028 के लिए जमीनी स्तर पर सुधार करने की सख्त हिदायत दी है।


feature-top