राम मंदिर चंदा विवाद : कांग्रेस ने SC की निगरानी में निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

feature-top

कांग्रेस ने राम मंदिर चंदे में कथित चोरी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना तेज कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की है। उनका कहना है कि आस्था के नाम पर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और फंड के गलत इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र जांच की मांग की है। आरोपों में यह भी शामिल है कि चंदे का ऑडिट ठीक से नहीं हुआ है और भक्तों द्वारा दिए गए बड़े दान की रसीदें गायब हैं।


feature-top