बिलासपुर : पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जमीन बंटवारे के नाम पर 25 हजार लेने का आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जमीन बंटवारे के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित किसान का आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण और जमीन के बंटवारे का काम पूरा करने के लिए पैसों की मांग की थी, जिसके बाद रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। वीडियो के सामने आने के बाद राजस्व विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है तथा मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी पटवारी के खिलाफ जांच व विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


feature-top