लद्दाख : सरकार ने सोनम वांगचुक के शराब नीति वाले दावे को किया खारिज, बताया बेबुनियाद

feature-top

लद्दाख प्रशासन ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश की "हर गली" में शराब की दुकानें (बार) खोली जा रही हैं। प्रशासन ने उनके इन आरोपों को "झूठा", "बेबुनियाद" और "पूरी तरह से काल्पनिक" बताया है। आबकारी विभाग ने कड़े शब्दों में जारी एक बयान में कहा कि पूरे लद्दाख में शराब की केवल एक ही दुकान चल रही है। साथ ही, विभाग ने वांगचुक पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप भी लगाया।


feature-top