दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, केंद्र ने महंगाई भत्ते में करी 3% की बढ़ोतरी

feature-top

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, यह मूल वेतन (बेसिक पे) के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी दिवाली से एक हफ्ते से भी ज्यादा समय पहले की गई है और यह इस साल 1 जुलाई से लागू होगी। इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार की गई है।


feature-top