जोधपुर में आसाराम के खिलाफ नया मामला दर्ज

feature-top

जोधपुर पुलिस ने मेडिकल पैरोल की समयसीमा पर जेल में आत्मसमर्पण नहीं करने के मामले में आसाराम के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट से पैरोल बढ़ाने की याचिका खारिज होने के बाद उसे शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल लौटना था। हालांकि, देर रात जेल पहुंचने पर नियमों का हवाला देते हुए उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद आसाराम ने सुबह करीब 10 बजे जेल में सरेंडर किया। जेल प्रहरी की शिकायत पर रातानाडा थाना पुलिस ने राजस्थान प्रिज़न्स एक्ट की धारा 58(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।


feature-top