एंटीलिया बम कांड: 4 नवंबर से गवाहों के बयान दर्ज करेगी NIA कोर्ट

feature-top

मुंबई की विशेष NIA अदालत 4 नवंबर 2026 से 2021 के एंटीलिया बम कांड और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या से जुड़े मामले में गवाहों के बयान दर्ज करना शुरू करेगी। विशेष न्यायाधीश ए. के. लाहोटी ने अभियोजन पक्ष द्वारा मुकदमे की शुरुआत के लिए गवाहों की सूची पेश करने के बाद यह तारीख तय की है।  मामले में पूर्व मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, प्रदीप शर्मा समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जा चुके हैं। सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है।

25 फरवरी 2021 को उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया के बाहर 20 जिलेटिन की छड़ों और धमकी भरे पत्र वाली एक महिंद्रा स्कॉर्पियो मिली थी। इस मामले की जांच के दौरान कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या का मामला भी सामने आया था। अभियोजन पक्ष के आरोपों पर अब अदालत में गवाहों के बयानों के जरिए सुनवाई आगे बढ़ेगी।


feature-top