राज्यसभा क्रॉस-वोटिंग विवाद : ओडिशा HC ने BJD विधायकों को जारी किया नोटिस

feature-top

ओडिशा उच्च न्यायालय ने बीजू जनता दल (बीजेडी) के पांच विधायकों को नोटिस जारी किया। यह कदम पार्टी द्वारा दायर उन याचिकाओं के संबंध में उठाया गया है, जिनमें 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान क्रॉस-वोटिंग के आरोपों के आधार पर इन विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है।  

बीजेडी ने आरोप लगाया था कि राज्यसभा चुनाव में उसके आठ विधायकों ने बीजेडी-कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार दत्तेश्वर होता के बजाय, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के पक्ष में वोट दिया। हालांकि रे और होता, दोनों को ही 23-23 'पहली प्राथमिकता' वाले वोट मिले थे, लेकिन 'दूसरी प्राथमिकता' वाले वोटों की गिनती के बाद दिलीप रे राज्यसभा के लिए चुन लिए गए।


feature-top