मणिपुर : अपहरण के विरोध में कुकी संगठन ने 48 घंटे बंद का किया आह्वान

feature-top

कमिटी ऑन ट्राइबल यूनिटी ने 29 अक्टूबर से 48 घंटे के लिए कांगपोकपी जिले में पूरी तरह बंद का ऐलान किया है। यह कदम ताफौ कुकी गांव से दो कुकी युवाओं के कथित तौर पर किडनैप होने के बाद उठाया गया है। कमिटी ने इसमें शामिल युवाओं की तुरंत और सुरक्षित रिहाई की मांग की। इसने सरकार पर सुरक्षा मामलों में कुकी-ज़ो लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। अगर युवाओं को बिना किसी नुकसान के रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज़ हो सकता है।


feature-top